जिस हॉकी स्टिक ने देश को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाया उस हॉकी स्टिक की रक्षा करने में नाकाम हो गया है रांची नगर निगम । जी राजधानी रांची में सबसे पुराने मरांग गुमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम को पहले बर्बाद किया गया फिर उसे तोड़़ पार्क बना दिया और उस पार्क में लगी जयपाल सिंह मुंडा मूर्ति के हाथ को तोड़ की हॉकी स्टिक ही चोरी कर ली गई । शहर के बीचों -बीच इस रांची नगर निगम के पार्क की सुरक्षा को लेकर सरकार और नगर निगम कितनी जागरुक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि झारखंड के महान शख्सियतों में एक पूर्व ओलंपियन, संविधान सभा के सदस्य और अलग झारखंड राज्य की मांग सबसे पहले करने वालों में एक जयपाल सिंह मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी जाती है ।
इस पार्क को लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से विकसित किया गया है । इसमें हॉकी के साथ टेनिस खेलने की सुविधा तो है लेकिन सुरक्षा के नाम पर शायद कुछ नहीं है तभी इतनी बड़ी घटना हुई ।