जयचंदों को दुर्व्यवहार का परिणाम चुकाना पड़ेगा, बहन रोहिणी के दर्द पर तेजप्रताप आगबबूला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 18, 2025

tej_pratap_yadav_on_rohini_acharya

बिहार विधानसभा में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में मचा कलह अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। परिवार से पहले से ही निष्कासित लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप अपनी बहन रोहिणी आचार्या के साथ हुई बदसलूकी पर पहले से ही आगबबूला हैं। वो जयचंदों को जमीन में गाड़ने तक कि बात कह चुके हैं।

अब तेजप्रताप यादव ने फिर जयचंदों का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें इसका अंजाम भुगताना होगा। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ‘हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे, जयचंदो को इस दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा!’’

तेजप्रताप यादव ने एक्स पर आगे यह भी लिखा, ‘हमारी रोहिणी दीदी के साथ जो दुर्व्यवहार जयचंदों द्वारा किया गया, इस घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपनान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है। सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगो तो बिहार की जानता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।’

See also  JPSC Scam: 21 परीक्षाओं की जांच के लिए बनीं 6 स्पेशल टीमें, CID के 35 अफसरों को मिला जिम्मा

तेजस्वी यादव RJD विधायक दल के नेता चुने गए, चुनाव में हार को लेकर हुई चर्चा, लालू-राबड़ी रहे बैठक में मौजूद

आपको बता दें कि लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को आरोप लगाया था कि “गंदा किडनी” दान करने के एवज में उन्हें रुपये और टिकट का लालच दिए जाने की बात कहकर अपमानित किया गया। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें “अनाथ बना दिया गया”, और विवाहित महिलाओं को सलाह दी कि “अगर पिता का बेटा हो, तो पिता को बचाने की गलती न करें।”

इससे पहले रोहिणी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा था कि वह राजनीति और परिवार से नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने राजद की चुनावी हार का जिम्मेदार अपने भाई तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगियों हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले राजद सांसद संजय यादव और उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले रमीज, को जिम्मेदार ठहराया था।

See also  JPSC Result: दो सगी बहनों का कमाल, पहले प्रयास में पाई सफलता, बेटा ना होने पर माता-पिता को मिलते थे ताने

राजद की इस पारिवारिक खटास पर राजग नेताओं ने सोमवार को तेजस्वी यादव की कड़ी आलोचना की। उनका कहना था कि “जो अपने घर की महिलाओं का सम्मान नहीं रख सके, वे बिहार के भविष्य की बात कैसे कर सकते हैं?”

गुमला में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामले में तीन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now