- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 95.278% छात्रों को मिली सफलता,5 टॉपर एक ही स्कूल के छात्र

रांचीःझारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं रिजल्ट 2026 के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 4,24,001 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4,22,109 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4,02,178 छात्र सफल रहे और कुल पास प्रतिशत 95.278% दर्ज किया गया।
अगर श्रेणी के अनुसार बात करें, तो 2,26,957 छात्र प्रथम श्रेणी में, 1,60,673 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 14,548 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। यह परिणाम राज्य में छात्रों के अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है।चार छात्रों ने 99.60% अंकों के साथ किया टॉप, टॉपरों में प्रियांशु कुमारी, शिवांगी कुमारी शामिल, प्रेम कुमार साहू और सन्नी कुमार वर्मा बने टॉपर बनें है।

पांच टॉपर हजारीबाग के एक ही स्कूल की छात्राएं

मैट्रिक परीक्षा में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान लाया है। हजारीबाग की प्रियांशू कुमार और सिमडेगा की शिवांगी कुमारी संयुक्त रूप से टॉपर बनीं है। वहीं रांची के सुनील कुमार वर्मा और प्रेम कुमार साहू भी 99.60 नंबर लाकर संयुक्त रूप से टॉपर बने है। कुल 12 छात्रों ने टॉप-3 में जगह बनाई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर JAC 10th Result 2026 Online Check कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। साथ ही, वे अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे, जो आगे की पढ़ाई के लिए उपयोगी होगी।टॉप-3 में जो 12 छात्र-छात्राएं है उनमें से पांच एक ही स्कूल के है। हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की प्रियांशू कुमार फर्स्ट टॉपर है। उनके साथ-साथ टॉप-3 में चार अन्य छात्राएं है जो हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल के है। सेकेंड टॉपर में वैष्णवी श्री और जुलिटा मिंज हजारीबाग के उसी स्कूल की छात्रा है, वहीं थर्ड-टॉपर में अमृशा कुमारी और दिप्ती रानी हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्र है।

See also  बिहार के रोहतास में विजलेंस की कार्रवाई, घुसखोर डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार, घर छोड़कर भागे BEO

WhatsApp Image 2026 04 23 at 3.16.52 PM

Roll Code Aur Roll Number Se Result Kaise Check Karein?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं

  • होम पेज पर Result सेक्शन  पर क्लिक करें

  • फिर JAC 10th Result पर क्लिक करें।

  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें

  • झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबमिट करें

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

  • इसमें अपने अंको को चेक करें और डाउनलोड करें

यहां देखें: UP Board Result 2026 Live

JAC Class 10th Result 2026 के बारे में

छात्र नीचे दी तालिका में जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची

परीक्षा का नाम

वार्षिक माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2026

रिजल्ट 

23 अप्रैल 2026 (जारी)

लॉगिन जानकारी

रोल कोड (5 अंक) और रोल नंबर (4 अंक)

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

jacresults.com

See also  छपरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पिटाई से एक युवक की मौत, आगजनी कर किया बवाल, प्रशासन पर पथराव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now