ईशान किशन बनेंगे धोनी के पड़ोसी, रांची में 11 मंजिला बिल्डिंग बनवाएंगे, RRDA ने नक्शा पास किया

ईशान किशन बनेंगे धोनी के पड़ोसी, रांची में 11 मंजिला बिल्डिंग बनवाएंगे, RRDA ने नक्शा पास किया

रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज और झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन अब रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनेंगे। नगड़ी अंचल के दलादली में ईशान किशन का नया आशियाना बनने की तैयारी शुरू हो गई है। ईशान किशन की बिल्डिंग धोनी के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर होगी। नगड़ी अंचल अंतर्गत मौजा दलादली के खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या 515 की 75 डिसमिल जमीन ईशान का बहुमंजिला भवन बनेगा। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार(RRDA) ने रिंग रोड़ के किनारे स्थित इस जमीन पर जी प्लस 10 तल्ला बिल्डिंग का नक्सा पास कर दिया है। बिल्डिंग के दो तल्ले में व्यावसायिक गतिविधियां चलेंगी। इसमें कार्यालय और शो-रूम बनाए जाएंगे। जबकि आठ तल्ला आवासीय फ्लैट होगा। इस जमीन पर सिर्फ एक ब्लॉक ही बनेगा। लेकिन इस सोसाइटी में काफी लग्जरी सुविधाएं दी गई है।
2022 में हुआ था भूमि पूजन
ईशान किशन ने दिसंबर 2022 में इस 75 डिसमिल जमीन पर भूमि पूजन किया था। शगुन ईशान इंफ्रा नाम से एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनाई थी। इसी कंपनी के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। भूमि पूजन के समय ही तय हो गया था कि अब वो धोनी के पड़ोसी बनेंगे।
ईशान के पिता बोले… नक्शा पास हो गया, अब जल्द तैयार होगी बिल्डिंग
ईशान किशन के पिता प्रणय कुमार पांडे ने बताया कि धोनी के घर के पास ही काफी पहले कन्वर्जन पर जमीन ली गई थी। अब उस जमीन पर 11 मंजिला बिल्डिंग का नक्शा पास हो गया है। अब इसपर तेजी से निर्माण कार्य होगा। जल्द ही रिंग रोड़ के किनारे ईशान के सपनों का बिल्डिंग तैयार होगा। क्योंकि, बिल्डिंग को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा।
सोसाइटी में प्लेग्राउंड से लेकर गेस्ट हादस तक होगा
ईशान किशन की जमीन पर स्वीकृत नक्शे में काफी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रोजेक्ट में ओपन स्पेस के रूप में प्ले ग्राउंड, इंडोर गेम, स्विमिंग पूल, जिम, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हॉल, गार्डन, सैलून-पार्लर, मेडिकल और डिपार्टमेंटल स्टोर की सुविधाएं विकसित की जाएगी। पूरे सोसाइटी में ओपन स्पेस अधिक रखने पर जोर दिया गया है। सामने के हिस्से में फ्रंट सेट बैक भी अधिक रखा गया है, ताकि बिल्डिंग का फ्रंट लुक बेहतरीन लगे।
असरः दलादली क्षेत्र बन रहा कॉमर्शियल जोन, जमीन की मांग बढ़ी-
धोनी का फॉर्म हाउस बनने के बाद से ही दलादली क्षेत्र चर्चा में आ गया था। रिंग रोड़ और आसपास के जमीन की कीमत बढ़ गई थी। लेकिन अब ईशान किशन का प्रोजेक्ट शुरू होने से रिंग रोड़ के आसपास का क्षेत्र कॉमर्शियल जोन बनने वाला है। इस क्षेत्र में जमीन की कीमतों में काफी इजाफा हो गया है। सड़क किनारे जमीन उपलब्ध नहीं है। रोड़ से अंदर भी जमीन की कीमत 10 लाख रुपए डिसमिल से अधिक हो गया है।

See also  झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के वरिष्ठता सूची को किया रद्द, JPSC की परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर लिस्ट जारी करने का निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now