रांचीः शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन ने उत्पाद एवं मद्य-निषेध विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त समेत विभाग के सभी आलाधिकारी मौजूद थे।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में जल्द ही उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विभाग के अंतर्गत आने वाले एएसआई एवं अन्य रिक्त नियुक्तियों को शीघ्र ही पूरा करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान झारखंड राज्य बीवरेजेज कॉपोरेशन लिमिटेड का दायरा बढ़ाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके अलावा नई तकनीक का इस्तेमाल कर राजस्व बढ़ाने का प्लान सबमिट करने के लिए अधिकारियों को कहा।राज्य में अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन, बिक्री एवं तस्करी पर पूरी कठोरता के साथ अंकुश लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।मुख्यमंत्री ने विभाग के मंत्री और अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के विभिन्न जिलों में उत्पाद विभाग के गोदाम निर्माण कार्यों में स्थानीय आदिवासी समुदाय को प्राथमिकता और सहयोग दी जाए।
राज्य में अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन, बिक्री एवं तस्करी पर पूरी कठोरता के साथ अंकुश लगाई जाए: @HemantSorenJMM
मुख्यमंत्री का निर्देश
राज्य के विभिन्न जिलों में उत्पाद विभाग के गोदाम निर्माण कार्यों में स्थानीय आदिवासी समुदाय को प्राथमिकता और सहयोग दी जाए। @YogendraGomia https://t.co/pDa1BofLbt pic.twitter.com/v87WQIH2C8— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) July 24, 2026


