इरफ़ान अंसारी के बयान का मामला एसटी आयोग पहुंचा, झारखंड सरकार को समन कर कार्रवाई का दिया निर्देश

st commission notice irfan

रांचीः  जामताड़ा से बीजेपी की प्रत्याशी सीता सोरेन द्वारा दिए गए बयान पर बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। रांची के धुर्वा स्थित इरफ़ान अंसारी के आवास पर प्रदर्शन कर विरोध जताया । चुनावी माहौल में बीजेपी इस मुद्दे को भुनाते हुए कांग्रेस पर दवाब बना रही है ।

इरफ़ान अंसारी के मामले को बीजेपी यूं ही नहीं छोड़ने वाली है । राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इरफ़ान अंसारी के मामले को झारखंड सरकार को नोटिस भेज दिया है । आयोग ने तीन दिन के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।irfan Ansari st commission

शिवराज सिंह ने उठाया मुद्दा

कांग्रेस नेता और मंत्री इरफान अंसारी का सीता सोरेन पर दिए अमर्यादित बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया है। शनिवार को भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन के मंत्रीमंडल से इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग की है। शिवराज सिहं ने इरफान के बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन जी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। क्या इरफान अंसारी को शर्म नहीं आता है। आदिवासी महिला सीता सोरेन को इरफान अंसारी ने रिजेक्टेड माल बोला है। उनको शर्म करनी चाहिए।

बीजेपी महिला मोर्चा
इरफ़ान अंसारी के आवास पर बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

अन्नपूर्णा देवी ने किया विरोध

कोडरमा सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्ण देवी ने सीता सोरेन पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान का घोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है। महिलाओं के लिए कांग्रेस की क्या सोच है कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान से स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस महिला और युवा विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मन में महिलाओं के लिए ओछी मानसिकता हमेशा से रही है। जिसको आज कांग्रेस के इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्पष्ट कर दिया है।

सीता सोरेन की बेटियों ने भी जताया विरोध

सीता सोरेन की बेटी विजय श्री सोरेन इस मामले में कूद पड़ हैं और अपनी मां के अपमान बताते हुए आदिवासियों से इरफ़ान अंसारी को सबक सिखाने की बात कह रही हैं ।

 

सीता सोरेन पर इरफ़ान अंसारी द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जामताड़ा से इरफ़ान की हार हो रही है इसीलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। ग़ौरतलब है कि जामताड़ा से कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी इरफ़ान अंसारी ने बीजेपी की नेता और प्रत्याशी सीता सोरेन पर अमर्यादित टिप्पणी की है । इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल बताया है । इस बयान के बाद सीता सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर इरफ़ान अंसारी का वीडियो पोस्ट करते हुए माफी मांगने की मांग की है ।

गुरुजी के दबाने लगे पांव

इरफ़ान अंसारी ने विवाद बढ़ता देख  चुनाव में प्रचार छोड़ जामताड़ा से सीधे पहुंच गए गुरुजी के आवास और दिशोम गुरु के दबाने लगे पांव । ज़ाहिर है इशारा साफ है कि गलती हो गई माफ कर दो हांलाकि सीधे-सीधे ये बातें एक्स पर नहीं लिखीं ।

सीता सोरेन पर मानहानि का मुकदमा करेंगे

इतना ही नहीं उन्होंने सीता सोरेन पर सौ करोड़ रुपए के मानहानि का मुकदमा दर्ज करने का चेतावनी भी दी । उन्होंने कहा कि  वीडियो झूठा है और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे ।

 

 

कांग्रेस करेगी इरफ़ान पर कार्रवाई

बड़ा सवाल ये है कि क्या कांग्रेस पार्टी इरफ़ान अंसारी के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेगी । क्या राहुल गांधी इरफ़ान को माफ कर देंगे। क्या इस ज़ुबान की वजह से झारखंड में कांग्रेस की लुटिया डुबो देंगे इरफ़ान अंसारी । पिता की बदौलत सत्ता की चाशनी चाट रहे इरफ़ान की ज़ुबान पर इतनी मीठी परत जम चुकी है कि अब वो पार्टी के लिए ज़हर का काम करने लगी है ।

बाबूलाल ने इरफ़ान के बयान पर क्या कहा ?

इरफ़ान अंसारी के बयान पर बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी है और कहा कि जामताड़ा से इरफ़ान हार रहे हैं इसलिए अल -बल बयान दे रहे हैं।

बदजुबानी का पुराना रिकॉर्ड

इरफ़ान अंसारी कांग्रेस की उस पीढ़ी के नेताओं में शुमार है जिसने पार्टी की लुटिया डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक महिला नेता, एक विधवा , एक क्रांतिकारी की पत्नी को रिजेक्टेड माल बता कर आखिर कांग्रेस का ये विधायक क्या साबित करना चाहता । आख़िर इरफ़ान ने कांग्रेस की लुटिया डुबोने के लिए किससे सुपारी ली है ।

जेएमएम ने भी सीता सोरेन पर नहीं कि टिप्पणी

क्या इरफ़ान की इस बदजुबानी के लिए राहुल गांधी माफ करेंगे । क्या हेमंत सोरेन इरफ़ान के घड़ियाली आंसुओं पर यकीन कर पाएगें । जिस सीता सोरेन को जेएमएम के नेताओं ने आज तक कुछ नहीं कहा उनके बारे में आख़िर इरफ़ान को इस तरह की भाषा के इस्तेमाल की हिम्मत और ताक़त कहां से आई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now