बिहार में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, मीटिंग से लौटते समय बदमाश ने मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2025

रांची में शराब पार्टी के दौरान कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, राइफल जब्त

डेस्कः बिहार में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। वैशाली जिले में अपराधियों ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी है। AXIS बैंक के मैनेजर की हत्या किए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बिदुपुर थाने के चेचर खपुरामार्ग के बीच सुनसान जगह पर सोमवार की शाम सेल्फ हेल्प ग्रुप के मीटिंग कराकर लौट रहे एक्सिस बैंक के मैनेजर को अपराधियों ने गोलीमार दी और भाग गए।

बिहार के सिवान में दिनदहाड़े पति-पत्नी की हत्या, बेटी को चाकू मारकर किया घायल
इस गोलीकांड के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर बिदुपुर सीएचसी पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति 30 वर्षीय राकेश कुमार पिता अयोध्या भगत मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाने के अहियापुर के रहने वाले थे। बैंक मैनेजर को अपराधियों ने सरेशाम गोली क्यों मार दी? अभी इसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

See also  पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now