बोलिविया में नोटों से भरा प्लेन क्रैश,देखते ही बटोरने लगे लोग,हादसे में 15 लोगों की मौत

बोलिविया में नोटों से भरा प्लेन क्रैश,देखते ही बटोरने लगे लोग,हादसे में 15 लोगों की मौत

डेस्कः बोलीविया में एक हरक्यूलिस सैन्य विमान खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विमान नए नए नोट लेकर सेंट्रल बैंक के लिए जा रहा था, ऐसे में क्रैश के बाद सड़क पर नोट बिखर गए, जिसे लोकल पब्लिक बटोरती नजर आई।

plane crash in bolivia

पलामू में फिल्माई गई सत्यजीत रे ‘Days and Nights in the Forest’ 4k में रिलीज, शर्मिला टैगोर-सिमी ग्रेवाल आईं थीं झारखंड
बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है, जिसमें सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह प्लेन एयरपोर्ट के पास हाइवे पर गिरा, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। इस प्लेन में मात्रा में पैसे भरे हुए थे, जो हादसे के बाद पूरे इलाके में बिखर गए।

महेंद्र सिंह धोनी को आवास बोर्ड का नोटिस, सरकार से मिले घर में पैथलैब खोलने का मामला
यह हादसा राजधानी ला पाज से सटे एल अल्टो शहर में हुआ है। फायर चीफ पावेल टोवर के मुताबिक क्रैश में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं बताया कि मरने वाले प्लेन में सवार थे या हाइवे पर खड़ी गाड़ियों में। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे हाइवे पर प्लेन का मलबा, जली हुई गाड़ियां और शव बिखरे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 से ज्यादा गाड़ियां भी डैमेज हुई हैं, हादसे के बाद एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट्स को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।

बिहार में टला बड़ा ट्रेन हादसा: महज 10 दिन में टूटा नई रेललाइन का ट्रैक, बाल-बाल बची बगहा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now