डेस्कः धनबाद की सड़क पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पोस्टर बिछाकर उसके अपमान करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और पोस्टर लगाने वाले की तलाश शुरू कर दी। न्यूज एजेंसी से बातचीत में धनबाद थाने के प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक के पास सड़क के बीचों-बीच पोस्टर रखा था और उसपर से होकर ही गाड़ियां गुजर रही थी।
कैप्टन राकेश रंजन सिंह का शव आज पहुंचेगा भारत, होर्मुज के समुद्र में फंसे रहने के दौरान हार्ट अटैक से हो गई थी मौत
ये मामला सामने आते ही जेएमएम के धनबाद इकाई के अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने इस संबंध में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में ये कहा गया है कि ऐसी हरकत करके मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है।
पटना-टाटानगर वंदेभारत में परोसे गये अमूल दही में मिले कीड़े, रेलवे ने लगाया कुल 60 लाख का जुर्माना
इसका वीडियो BrahmdeoPaswan नाम के एक JMM नेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और धनबाद पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। धनबाद थाना के प्रभारी मनोज पांडे ने आगे कहा कि हमने जांच शुरू कि तो रणधीर वर्मा चौक स्थित एक दुकानदार ने बताया कि मानसिक रूप से एक अक्षम अधेड़ उम्र के व्यक्ति को सड़क के बीचों-बीच पोस्टर रखते देखा गया था। पुलिस उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
धनबाद के सार्वजनिक स्थलों पर हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी की तस्वीरों की गरिमा के साथ खिलवाड़ होना चिंताजनक है।
तस्वीरों पर इस प्रकार वाहनों का गुजरना और पैदल चलना अनुचित है।@dhanbadpolice महोदय, इस पर तत्काल संज्ञान लें और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। pic.twitter.com/PtkIHAuJHo
— Brahmdeo Paswan (@iBrahmdeoPaswan) March 24, 2026







