रांचीः भारी बारिश की वजह से राजधानी के सभी स्कूलों को शुक्रवार को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है । रांची उपायुक्त ने सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश दिया है । गौरतलब है कि रांची समेत पूरे झारखंड में जबरदस्त बारिश हो रही है । खासतौर से रांची के कई इलाकों में जल जमाव की खबरें आ रही है जिसके बाद एहतियातन प्रशासन ने ये कदम उठाया है । जमशेदपुर में कक्षा आठ तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
तेज प्रताप यादव की खुली बगावत ! लिखा…दल-परिवार नहीं सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

गौरतलब की है मौसम विभाग ने शुक्रवार यानि बीस जून को भी भारी से भारी बारिश की चेतवानी दी है जिसके बाद प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है । जमशेदपुर जिला प्रशासन ने भी सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है । यहां पर कक्षा आठ तक स्कूल बंद रहेंगे ।





