लोहरदगा में इंडोर स्टेडियम व जिम का हुआ लोकार्पण, DC ने कहा- जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2026

लोहरदगा में इंडोर स्टेडियम व जिम का हुआ लोकार्पण, DC ने कहा- जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता

लोहरदगा : जिले में खेल प्रतिभाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर ने जिला परिसदन के समीप नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम एवं जिम का लोकार्पण किया। इस दौरान डीसी-एसपी ने स्टेडियम का निरीक्षण कर उपलब्ध खेल सुविधाओं, आधारभूत संरचनाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को स्टेडियम परिसर में शेष बचे सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा को इंडोर स्टेडियम व जिम का नियमित साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मी एवं वार्डन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि खिलाड़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर खेल वातावरण मिल सके। इस अवसर पर डीडीसी राज महेश्वरम, एसडीओ अमित कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किंडो, प्रशासी पदाधिकारी दुबराज यादव के साथ स्थानीय खिलाड़ी उपस्थित थे।

See also  बकरीद के लिए लग्जरी कार से कर रहा था बकरा चोरी! लोगों ने ने खदड़ा तो कार खड्डे में गिरी

a 1

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आधुनिक मंच
उपायुक्त ने कहा कि जिले में आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेडियम के समुचित रखरखाव, नियमित संचालन और खेल गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि जिले के अधिकाधिक खिलाड़ी इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ उठाकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

b 1

आधुनिक सुविधाओं से निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा : एसपी
पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि हलधर गिरधर इंडोर स्टेडियम जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात है। यहां उपलब्ध आधुनिक कोर्ट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा। साथ ही अत्याधुनिक जिम की सुविधा स्थानीय युवाओं को फिट और स्वस्थ रहने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह परिसर जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

See also  झारखंड में शीतलहर दस्तक देने को तैयार, रांची के आसमान में छाया बादल ,यहां तापमान शून्य डिग्री तक जाएगा

c 1

पे एंड प्ले व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
उपायुक्त ने स्टेडियम में संचालित पे एंड प्ले योजना के तहत हुए निबंधनों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सदस्यता एवं मासिक शुल्क का नियमित संग्रह सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो। इसके लिए सदस्यता शुल्क और मासिक शुल्क के संधारण हेतु अलग बैंक खाता खोलने का भी निर्देश दिया।

d 1e 1f 1ghi

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now