पटना में यात्रियों से भरी बस में अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

शादी की खुशियां मातम में बदली, बारातियों ने डांस के दौरान की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

पटनाः राजधानी पटना के जीरो माइल में यात्रियों से भरी बस में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। पटना से बेतिया जा रही बस में तीन अपराधी बस के अंदर घुसे और सरेआम फायररिंग करने लगे। अपराधियों की फायरिंग में बस ड्राइवर दुष्यंत मिश्रा की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया।

Watch: बंगलुरु में IAF विंग कमांडर की पिटाई का वीडियो आया सामने, डिलेवेरी बॉय नहीं था गुनहगार ?
सोमवार रात शाम राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ के पर बस में फायरिंग की सूचना के बाद सिटी एसपी पूर्वी राम दास मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान दो लोगों की पहचान हुई जिसने बस में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। बस ड्राइवर दुष्यंत मिश्रा की मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति के पैर में गोली लग गई।

शादी से ठीक पहले दूल्हा को लेकर फरार हुई बहन, दुल्हन के शरीर करती रही सात फेरा लेने का इंतजार
सिटी एसपी ने बताया कि इस घटना में चार अपराधी शमिल थे, जिन्होंने 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। गोली लगने से दुष्यंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और आननफानन में दूसरे शख्स को निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस सिंह ट्रैवल्स की थी। कुछ महीने पहले बस के कंडक्टर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

See also  पटना में नेपाल की युवती से दरिंदगी, बस में दो दिनों तक रेप करता रहा ड्राइवर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now