झारखंड के चर्च में एक और डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

झारखंड के चर्च में एक और डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

डेस्कः झारखंड के सिमडेगा में एक बार फिर से चर्च में डकैती की घटना सामने आई है। सिमडेगा के तुमदेगी पल्ली में मंगलवार को चर्च में लाखों की डकैती हुई। डकैतों ने पल्ली पुरोहित और सहायक पल्ली पुरोहित को बांधकर पीटा और उन्हें घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

93d956a4 c270 4886 93f3 59e4a0004669

झारखंड के चर्च में लूटपाट, तीन पादरियों को लाठी से पीटा, लगवाएं धार्मिक नारे
दरअसल, सिमडेगा के तुमदेगी पल्ली में मंगलवार की रात 12 नकाबपोश बदमाश चर्च में दाखिल हुए। बंदूक दिखाकर पल्ली पुरोहित और सहायक पल्ली पुरोहित को बांध दिया। दोनों को बांधने के बाद बदमाशों ने सबसे पहले उन्हें पीटा और घायल कर दिया। इसके बाद चर्च में रखे लाखों रुपए लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकार मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दिया। घटना की जानकार मिलने के बाद कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा और जिला पंचायत सदस्य जोसिमा खाखा सदर अस्पताल पहुंची और दोनों घायलों का हाल जाना।

See also  बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो, फिर शुरू हुआ गंदा खेल, आगे की कहानी होश उड़ा देगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now