India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने तुर्की का ड्रोन इस्तेमाल कर हमला किया, सैन्य ठिकाने पर था निशाना, LOC पर की फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2025

सैन्य ठिकानों, स्कूल और अस्पताल को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, उकसावे वाली हरकत को भारतीय सेना ने दिया जवाब-कर्नल सोफिया कुरैशी

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव MIA और सेना ने प्रेस ब्रिफिंग कर गुरूवार को पाकिस्तान के द्वारा भारत पर किये गये हमले को लेकर जानकारी दी। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत पर तर्कुी के बने ड्रोन से अटैक किया, उसके निशाने पर भारत के सैन्य ठिकाने थे। पाकिस्तान की ओर से 300 से 400 ड्रोन दागे गये जिसे सेना ने विफल कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान ने रात में की हमले की कोशिश, सेना ने 50 से अधिक ड्रोन मार गिराए- VIDEO

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, 8-9 मई की रात पाकिस्तानी सेना हमला करने की कोशिश की। पाकिस्तान ने सीमा पर भारी गोलाबारी भी की। घुसपैठ की भी कोशिश की। भारतीय सेना पाकिस्तान के ड्रोन मार गिराए। इसका मकसद खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था. ये तुर्की के बने ड्रोन थे। पाकिस्तान ने पुंछ मेंढर समेत कई सेक्टर में ड्रोन के साथ गोलाबारी भी की। भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को नुकसान हुआ है।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत में 36 स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस हमले में तुर्की में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। भारतीय वायुसेना ने इस हमले का तत्काल जवाब देते हुए एक ड्रोन काउंटर अटैक किया, जिसमें पाकिस्तान की सर्विलांस रडार प्रणाली को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना को इस जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान हुआ है और यह उसके सैन्य अभियान के लिए एक बड़ा झटका है।

See also  उरी और रजौली में भारी गोलीबारी,LOC पर धमाके की आवाज, हालात का जायजा लेने जम्मू गये CM उमर अब्दुल्ला

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया, बल्कि उसे एक ढाल (shield) की तरह इस्तेमाल किया है। जब यह हमला किया गया, उस समय कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में पैसेंजर प्लेन उड़ान भर रहे थे, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में डाली गई। भारतीय सुरक्षाबलों ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान संयम बरता और जवाबी हमले को सीमित रखा, ताकि आम नागरिकों को नुकसान न हो। इस रक्षात्मक और संवेदनशील रुख की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है।

पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री को कहा बुजदिल, बोले- मोदी का नाम लेने से डरते है..

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर के हथियारों से भी गोलीबारी की। 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश करने के लिए लगभग 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इनमें से कई ड्रोन मार गिराए। इस तरह के बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठ का पाकिस्तान का मकसद एयर डिफेंस सिस्टम के बारे में पता करना और खुफिया जानकारी जुटाना था। मारे गए ड्रोन के मलबे की फोरेंसिक जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि ये तुर्किए के अस्सिगार्ड सोंगर ड्रोन हैं।

See also  मंत्री हफीजुल हसन के फर्जी PHD डिग्री का मामलाः NIA ने जांच CBI को सौंपा

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ उकसावे वाली सैन्य कार्रवाई करते हुए कंधार, उरी, पुंछ, राजौरी, अखनूर और उधमपुर जैसे LOC से सटे क्षेत्रों में गोलाबारी की है। इस हमले में भारतीय सुरक्षाबलों को कुछ नुकसान हुआ और चोटें पहुंची हैं, हालांकि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

मिसरी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की असफल कोशिश करने के बावजूद अपने नागरिक हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया, जो कि एक खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना कदम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, जिससे न केवल पाकिस्तान बल्कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

See also  Live Uudate: ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, IC-184,पुलवामा अटैक में शामिल आतंकी समेत 100 से अधिक टेररिस्ट हुए ढेर

rhdf6fs8 mea

दिल्ली में खुले बलूचिस्तान का दूतावास, UN दे देश को मान्यता; जंग के बीच आजाद हुआ बलूचिस्तान!

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान दावा करता है कि उन्होंने किसी धार्मिक स्थान पर हमला नहीं किया। जबकि हकीकत यह है कि उन्होंने पुंछ में गुरुद्वारे पर हमला किया। इन हमलों की जिम्मेदारी लेने की बजाय, पाकिस्तान कह रहा है कि भारतीय आर्मी ऐसा कर रही है।विदेश सचिव ने आगे कहा कि पाकिस्तान कह रहा है कि हमने ननकाना साहिब पर ड्रोन हमला किया है। पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि धार्मिक रंग इस मामले को दिया जा सके। पहलगाम हमले में ही यही दिखाई दिया है।गुरुद्वारा पर हमले में कुछ सिख मेंबर्स की मौत भी हुई है। पाकिस्तान कह रहा है कि हम अपने ही शहरों पर हमला कर रहे हैं, यह सिर्फ कल्पना है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now