बच्चे के साथ बैठा था शख्स, कुल्हाड़ी से अटैक कर चिल्लाता रहा 26 को मारूंगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2025

shamil news

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें एक शख्स कुल्हाड़ी से बैठे एक दूसरे व्यक्ति पर हमला करता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस शख्स  की हालत बहुत गंभीर है । घायल का नाम है सरफराज और कुल्हाड़ी चलाने वाला गोविंद ।

कुल्हाड़ी से सरफराज को मारा

सोशल मीडिया और स्थानीय वेबसाइट के मुताबकि  शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टोडा में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक युवक सरफराज अपने छोटे बच्चे के साथ घर के बाहर बैठा था, तभी अचानक गांव का ही गोविंद नामक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां आया और सरफराज पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने सरफराज के गर्दन, चेहरे और कंधे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

See also  बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, कार-स्कार्पियों की टक्कर में लगी आग, एक की मौत, कई झुलसे

26 को मारने की धमकी

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान गोविंद बार-बार चिल्ला रहा था कि “अगर बच सको तो बच लो, मैं 26 लोगों को मारूंगा।” इस धमकी के चलते गांव में भय और दहशत का माहौल फैल गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप

गंभीर हालत में सरफराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिवार का आरोप है कि आरोपी खुलेआम कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूम रहा है और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। घायल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

गोविंद की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

See also  Lalu Yadav के साले Sadhu Yadav को जेल, 23 साल पुराने मामले में MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now