वडोदरा वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, 93 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच

In the Vadodara ODI, India defeated New Zealand by 4 wickets, with Kohli playing an innings of 93 runs

डेस्कः वडोदरा वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। ये मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा था। मेहमान टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 84 रनों की पारी खेली थी। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने कोहली के 93, गिल की 56 और श्रेयस अय्यर की 49 रनों की पारी के दम पर इसे चेज कर लिया।भारतीय क्रिकेट टीम का नए साल में ये पहला इंटरनेशनल मुकाबला था। गिल ब्रिगेड ने साल का आगाज जीत के साथ किया है।  साथ ही कोटाम्बी स्टेडियम के लिए भी ये मैच खास रहा क्योंकि यह मैदान पहली बार मेन्स इंटरनेशनल मैच की मेजबानी कर रहा था।93 रनों खेलने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच बने। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे क्रिकेटर बने।

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी यादव, कहा-सरकार के 100 दिन तक कुछ नहीं बोलेंगे
न्यूजीलैंड के 301 रनों के जवाब में भारत की शुरुआत बेहद अच्छी रही। रोहित और गिल ने संभली शुरुआत की. रोहित लय में भी दिखे। लेकिन 9वें ओवर में 39 के स्कोर पर उनका विकेट गिरा। रोहित के बल्ले से 26 रन आए जिसमें 2 शानदार छक्के और 3 चौके थे। लेकिन इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने कमाल किया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। कोहली ने अपने 28000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। वहीं, गिल ने भी फिफ्टी लगाई। लेकिन 27वें ओवर में गिल अपना विकेट गंवा बैठे। गिल ने 56 रन बनाए।

डॉक्टर दंपति से 15 दिन में 15 करोड़ की ठगी, दो हफ्ते तक रखा डिजिटल अरेस्ट
इसके बाद विराट कोहली का साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर आए। दोनों के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन विराट कोहली शतक से चूक गए। कोहली के बल्ले से 93 रन आए। 40वें ओवर में उनका विकेट गिरा। कोहली ने अपनी पारी में 8 चौका और एक छक्का लगाया। इसके बाद जडेजा सस्ते में निपटे।उनके बल्ले से केवल 4 रन आए। लेकिन इसके बाद अगले ही ओवर में भारत की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हो गए। एक के बाद एक झटके से न्यूजीलैंड की टीम गेम में आ गई। लेकिन इसके बाद हर्षित राणा ने 29 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत की वापसी कराई। जब हर्षित का विकेट गिरा तो भारत को 22 गेंद में 22 रन चाहिए थे। लेकिन इसके बाद केएल राहुल और चोटिल वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को 49 ओवर में ही जीत दिला दी।

X पर अश्लील कंटेंट को परमिशन नहीं,600 अकाउंट्स डिलीट Grok विवाद पर Elon Musk का बड़ा फैसला
ऐसे चली न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाजों डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की पार्टनरशिप के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने 60-60 बॉल में अपने अर्धशतक पूरे किए। इस पार्टनरशिप को हर्षित राणा ने तोड़ा, जिन्होंने हेनरी निकोल्स को चलता किया। निकल्स ने 8 चौकों की मदद से 69 बॉल पर 62 रन बनाए। हर्षित ने फिर कॉन्वे को भी आउट किया। कॉन्वे ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 67 बॉल पर 56 रनों का योगदान दिया। 28वें ओवर में सिराज ने विल यंग का विकेट झटका. यंग के बल्ले से 12 रन आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now