- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

X पर अश्लील कंटेंट को परमिशन नहीं,600 अकाउंट्स डिलीट Grok विवाद पर Elon Musk का बड़ा फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 11, 2026

X पर अश्लील कंटेंट को परमिशन नहीं,600 अकाउंट्स डिलीट Grok विवाद पर Elon Musk का बड़ा फैसला

डेस्कः भारतीय कानूनों और दिशानिर्देशों के अनुपालन के मामले में एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने अपनी गलती मान ली है। X ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए यह भरोसा दिया है कि वो भारत के क़ानून के हिसाब से काम करेंगे। भारत के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है। दरअसल, X प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार के संज्ञान लिया था, जिसके बाद X प्लेटफॉर्म ने उनपर एक्शन लिया और उनको ब्लॉक किया है।

अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध, दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ रहा था शख्स,सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया
X ने 3,500 पोस्ट ब्लॉक किए हैं और 600 अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार X  अपने प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को अनुमति नहीं देगा और सरकारी दिशा-निर्देशों पर काम करेगा। यह एक्शन उस घटना के एक हफ्ते बाद हुई है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने X (पहले ट्विटर) पर मौजूद आपत्तिजनक कंटेंट को मार्क किया था। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से X प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेट हो रहे अश्लील कंटेंट को विवाद चल रहा है। कई अकाउंट Grok AI की मदद से अश्लील कंटेंट जनरेट कर रहे हैं, जिसको लेकर कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है।

See also  सासाराम में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़

प्रिंस खान ने रांची के व्यवसायी से मांगी रंगदारी, रुपये नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
Grok AI क्या है? 
Grok, असल में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट है, जिसको खुद एलॉन मस्क की कंपनी xAI ने डेवलप किया है। इसको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) और अलग से ऐप इंस्टॉल करके यूज किया जा सकता है। यूजर्स टेक्स्ट कमांड या वॉयस प्रॉम्प्ट देकर अपना काम कराते हैं।
Grok AI को लेकर विवाद क्या है?
हाल ही के दिनों में Grok द्वारा तैयार की जा रही अश्लील इमेज और उसका एडिटिंग फीचर चर्चा में रहा है। इसका गलत इस्तेमाल करके AI की मदद से महिलाओं और नाबालिगों की फोटो का इस्तेमाल करके अश्लील कंटेंट जनरेट कर रहा था। इसको सरकार ने गंभीरता से लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now