रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, बुढ़मू CO सचिदानंद कुमार को लिया हिरासत में, भूमि मामले में कर रही पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2026

हजारीबाग में ACB की कार्रवाई, कृष्णा सिंह नामक ड्राफ्ट मैन को किया गिरफ्तार

रांचीः राजधानी रांची के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (CO) सचिदानंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिरासत में लिया है। एसीबी की टीम उनसे भूमि से जुड़े एक मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, सीओ से पहले बुढ़मू अंचल में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) से भी एसीबी ने पूछताछ की थी।
बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मचारी से मिली जानकारी के आधार पर ही अंचल अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। फिलहाल एसीबी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पूछताछ किस मामले में की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला भूमि संबंधी अनियमितताओं से जुड़ा बताया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद यदि एसीबी को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई, जिसमें गिरफ्तारी भी शामिल हो सकती है, की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अंचल अधिकारी के अलावा दो अन्य लोगों से भी एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है।

See also  चंपाई कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, टाना भगत के परिवार को मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now