झारखंड शिक्षक भर्ती के संशोधित रिजल्ट में 1454 अभ्यर्थी ही सफल, पिछले बार से 207 हो गए कम

बिहार में शिक्षकों के अटेंडेंस पर शिक्षा विभाग सख्त, 30 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायत आचार्य का संशोधित रिजल्ट शनिवार को जारी करना शुरू कर दिया।इस संशोधित रिजल्ट में 1454 उम्मीदवार पास हुए हैं। पहले 1661 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे, लेकिन अब 207 कम हो गए हैं। पुराने रिजल्ट में 1390 गैर पारा शिक्षक और 271 पारा शिक्षक शामिल थे।

बीपीएससी शिक्षिका पत्नी ने दो युवकों को बुला पति को खूब पिटवाया, थाने पहुंची शिकायत
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार यह संशोधन किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आयोग ने परिणामों को पुनः जांचा। कई अभ्यर्थियों को अनारक्षित कोटि में दिखाया गया था, जबकि वे पहले से आरक्षण का लाभ ले चुके थे। ऐसे अभ्यर्थियों को अब आरक्षित श्रेणी में स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार पारा शिक्षक श्रेणी के कुछ उम्मीदवार जो उम्रसीमा में छूट लेकर अनारक्षित श्रेणी में सफल घोषित हुए थे, उन्हें भी संशोधित रिजल्ट में आरक्षित श्रेणी में कर दिया गया है।

झारखंड शराब विक्रेता संघ के महासचिव गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप
खाली पदों की स्थिति
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित और विज्ञान) के लिए कुल 5008 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन संशोधित परिणाम के बाद भी 3554 पद खाली रह गए हैं। 21 जुलाई को जारी पिछले परिणाम में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए थे। इस बार भी बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवारों के न मिलने से नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग, छात्र की पिटाई को लेकर FIR दर्ज
जिलावार संशोधित परिणाम
संशोधित परिणाम के अनुसार विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या घटी है। उदाहरण के लिए बोकारो में पूर्व में 97 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे, जो संशोधित रिजल्ट में घटकर 92 हो गए। इसी तरह गोड्डा में 67 से घटकर 58, चतरा में 78 से घटकर 64 और गिरिडीह में 178 से घटकर 160 रह गए। वहीं रांची में 127 से घटकर 122 और पलामू में 142 से घटकर 119 अभ्यर्थी ही सफल घोषित हुए हैं। लगभग सभी जिलों में सफल अभ्यर्थियों की संख्या घटी है।

मयंक सिंह ने किया कई बड़े खुलासे, गैंगस्टर अमन साहू के लिए विदेश से भेजता था हथियार
प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया
गणित और विज्ञान विषय में कुल 5008 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।इसके विरुद्ध आयोग ने 2734 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए आमंत्रित किया था।आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी दी है कि सुप्रीम कोर्ट और झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए यह संशोधित परिणाम जारी किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now