रांची में महिला डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर दी गई जान से मारने की धमकी

रांची में महिला डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर दी गई जान से मारने की धमकी

रांचीः नामकुम थाना क्षेत्र की डॉक्टर अंबिका सिंह से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। उन्होंने गुरुवार को नामकुम थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है।
डॉक्टर अंबिका सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पति संतोष सिंह के वॉट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल और मैसेज कर 20 लाख रुपए की मांग की गई। फिर जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम से पर्चा भेजकर तीन दिन में पैसे देने को कहा। ये पैसे संगठन को मदद पहुंचाने के नाम पर मांग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टेक्निकल सेल धमकी देने वाले की जानकारी जुटाने में लगा है।

See also  अनूप सिंह ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के समर्थन में कूदे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now