रांची में दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रांची में नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी में लगे कर्मचारी की सदिग्ध परिस्थति में मौत, मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में खड़ी गाड़ी के अंदर मिला शव

रांचीः राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लटमा स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगा ली है। सामूहिक आत्महत्या की इस घटना से सनसनी फैल गई है।

गुमला जिले में पुलिस पदाधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 15 थाना प्रभारी इधर से उधर
लटमा निवासी ब्रजेश सिंह की पत्नी और दो बच्चों का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। तीनों ने एक साथ आत्महत्या की है। मृतकों में 34 वर्षीय संयुक्ता सिंह और उनके दो बच्चे आरव(14) और आराध्या (12) शामिल हैं। आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और शादी के बाद उत्पन्न घरेलू कलह बताया जा रहा है।

झारखंड में बड़े अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, युवकों को डंकी रूट से भेजते थे अमेरिका
मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की और मौके से कई सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही।

योगेंद्र साव को झटका, NTPC ने उनके फायर क्ले फैक्ट्री को किया ध्वस्त, नाराज पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को बनाया बंधक
मृतक संयुक्ता सिंह के पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे।संयुक्ता सिंह अपने पति बृजेश को प्रताड़ित करती थीं, जिसके बाद मामला तलाक तक पहुंच गया था। जानकारी के अनुसार, मामला अभी कोर्ट में है। कोर्ट में अटके रहने के कारण बृजेश सिंह के साथ-साथ संयुक्ता सिंह की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई थी।

रांची के सहजानंद चौक पर मार्केटिंग कांप्लेक्स में लगी आग, दो दुकान जलकर खाक
पिछले तीन सालों से बृजेश सिंह औरंगाबाद स्थित अपने गांव में रहते थे, जबकि संयुक्ता सिंह अपने दो बच्चों के साथ लटमा स्थित फ्लैट में रहती थीं। पड़ोसियों से यह भी पता चला है कि जिस फ्लैट में संयुक्ता सिंह अपने बच्चों के साथ रहती थीं, वह भी बैंक में गिरवी रखा हुआ था। वह दोनों बच्चों आरव और आराधना की स्कूल फीस भी नहीं भर पा रही थीं। पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि आर्थिक तंगी के कारण संयुक्ता सिंह ने अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now