पटनाः राजधानी पटना में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। फुलवारीशरीफ इलाके में घर में घुसकर अपराधियों ने भाई-बहन को गोली मारी है। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे घटना की जांच में जुट गई है।
महिला बैंक कर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश
फुलवारी के जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित हुलासचक में अपराधियों ने सगे भाई-बहन को घर में घुसकर गोली मारी है। भाई का नाम अनीश कुमार उर्फ दिलीप कुमार है जबकि उनकी बहन रूबी कुमारी है। रूबी कुमारी को दो गोलियों मारी गई हैं। उनके हाथ और सीने में गोली लगी है। बुरी तरह जख्मी रूबी कुमारी नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत बताई जाती है। वहीं उनके भाई अनीश के पैर में गोली मारी गई है। दोनों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
सरकारी डॉक्टर ने इलाज के लिए आये 5 साल के मासूम को पिलाई सिगरेट, वीडियो हुआ वायरल
स्थानीय लोगों ने बताया कि दो लोग घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। तबतक बदमाश फरार हो चुके थे।पुलिस को जानकारी दी गयी। खबर मिलते ही स्थानीय थानेदार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया। घटना स्थल के आसपास से फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्यों का संकलन किया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है।




