पटना में सांप के जहर वाली सब्जी मिड डे मिल में रसोइये ने परोसा, 200 से अधिक बच्चे हुए बीमार

पटना में सांप के जहर वाली सब्जी मिड डे मिल में रसोइये ने परोसा, 200 से अधिक बच्चे हुए बीमार

पटनाः मिड डे मिल में बच्चों को दिये जाने वाले खाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिड डे मिल का भोजन खाकर 200 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गये है, जिसमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों को थैंक यू कहने वाले नौशाद के परिवार का बहिष्कार, मुस्लिम समाज ने तोड़ा नाता
मामला, मोकामा प्रखंड के मेकरा स्थित मध्य विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि मिड डे मिल के सब्जी में सांप गिर गया था। उसी सब्जी को खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार के दखल देने के बाद मामला शांत हुआ और ग्रामीणों का प्रदर्शन खत्म हुआ।
सब्जी खाने के बाद बीमार हो रहे बच्चे एक के बाद एक मोकामा रेफरल अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज शुरू किया।

25 04 2025 mokama crime news 23925267 83252656

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, बाबूलाल ने कहा शर्मनाक

बच्चों ने बताया कि स्कूल के मिड डे मिल में चावल और आलू-कद्दू की सब्जी बनी थी। बच्चों को इस दौरान सब्जी में एक मरा हुआ सांप मिला, जिसे विद्यालय के रसोइया ने शौचालय में फेंक दिया। फिर वही सब्जी बच्चों को खिला दी। छात्र-छात्राओं ने बताया कि करीब 500 बच्चों ने मध्याह्न भोजन खाया था। भोजन करने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो सभी शिक्षक समय से पहले ही छुट्टी देकर स्कूल से निकल गए। बच्चे घर पहुंचे और धीरे-धीरे एक-एक कर करीब 200 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। ग्रामीण धीरे-धीरे एकजुट होने लगे, घटना की सूचना पर पहुंची मोकामा थाना की पुलिस ने 50 से अधिक बच्चों को ले जाकर मोकामा रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now