पटना में देवर से शादी की चाहत में भाभी ने उठाया खतरनाक कदम, शूटर बुलाकर पति को मरवा दिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2025

पटना में देवर से शादी की चाहत में भाभी ने उठाया खतरनाक कदम, शूटर बुलाकर पति को मरवा दिया

पटनाः राजधानी पटना के बख्तियारपुर में पुलिस ने मंगलवार को दिव्यांग धीरज हत्याकांड का खुलासा किया है। धीरज कुमार (25) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी शालू कुमारी (22) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपित शालू ने चचेरे देवर के साथ मिलकर शूटर से पति की हत्या कराने बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह पति को रास्ते से हटाकर चचेरे देवर से शादी करना चाहती थी। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने 2 लाख 43 हजार रुपए और दो मोबाइल उसके घर से बरामद हुए है।

गोपाल खेमका के शूटर उमेश ने गंगा किनारे सीखा पिस्तौल चलाना, शादी में जेनरेटर चलाता था

एसडीपीओ -2 अभिषेक सिंह ने बताया कि बख्तियारपुर के रबाईच निवासी स्व.धर्मनाथ सिंह उर्फ बंठू सिंह के पुत्र धीरज कुमार की हत्या कर शव धोबा नदी में फेंक दिया गया था। उसका शव सोमवार को नदी किनारे से बरामद हुआ था।

3 साल पहले लव मैरिज, अब पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार दिया
हत्याकांड की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। टीम को जांच में पता चला कि युवक के घर से गायब होने के बावजूद पत्नी ने पुलिस को सूचित नहीं दी। जिससे पुलिस को पत्नी पर शक हुआ। जांच पड़ताल में पता चला की मृतक की पत्नी से चचेरे देवर के साथ दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने पति को रास्ते से हटाकर देवर से शादी करना चाहती थी। पत्नी अपने चचेरे देवर के साथ काफी दिनों से पति की हत्या कराने की साजिश रच रही थी। कुछ दिनों पहले धीरज ने 9 लाख रुपए का जमीन बिक्री किया था। उस रुपये पर दोनों की नजर थी।

See also  स्पष्टीकरण देने पहुंचा था ऑफिस, भड़के हेडमास्टर ने बीएसए को बेल्ट से पीटा; शिक्षा विभाग में हड़कंप

सौतेली मां से लेता था आशीर्वाद, नाबालिग बेटा उसी को लेकर हो गया फरार, पिता ने दर्ज कराई शिकायत
दोनों ने धीरज की हत्या कर रुपये हड़पने की साजिश रची। आरोपित महिला ने चचेरे देवर के साथ मिलकर धीरज को धोबा पुल पर ले जाकर शूटर से उसकी हत्या करा दी। पुलिस को घटनास्थल पर खून के दाग मिले हैं। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया इस वारदात में पांच अपराधी शामिल थे। पूछताछ के बाद आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now