- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

पटना में बालू माफिया ने DSP को कुचलने की कोशिश की, बीच सड़क गाड़ी पर ट्रक चढ़ाया, युवक को कुचलकर भाग रहा था ड्राइवर

पटना में बालू माफिया ने DSP को कुचलने की कोशिश की, बीच सड़क गाड़ी पर ट्रक चढ़ाया, युवक को कुचलकर भाग रहा था ड्राइवर

पटनाः राजधानी पटना के बिहटा में बालू लदे ट्रक के ड्राइवर ने DSP को कुचलने की कोशिश की। ड्राइवर ने ट्रक DSP की गाड़ी पर चढ़ा दिया। घटना के वक्त दानापुर DSP-2 अमरेंद्र कुमार झा गाड़ी में मौजूद थे।

‘मेरे घर पर हमला करवा सकती है कांग्रेस’, राहुल गांधी को डरपोक बताने वाले शकील अहमद का दावा
बिहटा ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक को कुचलने के बाद भाग रहे बालू लदे ट्रक ने सामने से आ रही डीएसपी की स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार दानापुर के एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा, उनके गार्ड और चालक को मामूली चोटें आई हैं।

चोरी के तीन घंटे बाद ही नवजात हुआ बरामद, हजारीबाग पुलिस को मिली सफलता, सामने आई अपहरण की चौकाने वाली कहानी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने पहले बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा।इसी दौरान बिहटा की ओर आ रही एसडीपीओ की सरकारी स्कॉर्पियो से ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि एसडीपीओ समेत उनके गार्ड एवं चालक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और वाहन को जब्त कर लिया है।

 

उद्योगपति कैरव गांधी को पुलिस ने किया बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
केस की जांच को जा रहे थे DSP
घटना की सूचना पर सिटी एसपी सहित आसपास के कई थाना की पुलिस मौके पर पंहुच गई। बताया जा रहा है कि डीएसपी आईआईटी थाना में कांड के अनुसंधान के लिये जा रहे थे।ओवरब्र‍िज पर चढ़ते ही सामने से आ रहे बेलगाम ट्रक ने पहले एक बार सवार को रौंदा फिर डीएसपी की स्‍कॉर्पियो में टक्‍कर मार दी।घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस में शव को कब्जे के लेकर ट्रक को जप्त कर लिया है।खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो पाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now