रांचीः झारखंड में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में आने वाले दिनों में बार सुबह 4 अजे तक खुले रह सकते हैं। इसके लिए उत्पाद विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे अगले वित्तीय वर्ष से लागू किया जा सकता है।
विनय चौबे के खिलाफ IAS अधिकारी अमित कुमार ने दी गवाही, 164 के तहत दिया बयान
उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि फिलहाल बार संचालन की अनुमति 12 बजे तक ही है, लेकिन कई बार संचालक तय समय से अधिक देर तक बार खुले रखते हैं। इससे एक ओर सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, वहीं पुलिस कार्रवाई की स्थिति भी बनती है। नई व्यवस्था के तहत रात 12 बजे के बाद एक, दो, तीन और चार बजे तक बार खोलने के लिए अलग-अलग समय अवधि का लाइसेंस दिया जाएगा। हर समय सीमा के अनुसार अलग शुल्क तय किया जाएगा। इससे बार संचालकों को कानूनी सुविधा मिलेगी और राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बार का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।



