डेस्कः कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनासुर कस्बे में 28 दिसंबर 2025 को हुई करीब 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हाई-प्रोफाइल वारदात में शामिल एक मुख्य आरोपी ऋषिकेश कुमार उर्फ छोटू सिंह को कर्नाटक पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
रांची के ओरमांझी से लापता कन्हैया 61 दिनों बाद कोडरमा से बरामद, अंश-अंशिका के बाद पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी
5 मिनट में 10 करोड़ की ज्वेलरी लूटी: वारदात के दिन दोपहर करीब 2:04 बजे लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर हुनासुर स्थित स्काई गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में दाखिल हुए। मात्र 5 मिनट के अंदर उन्होंने 8 किलो 34 ग्राम सोने और हीरे के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए। लूट की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई। शोरूम मालिक ने तुरंत हुनासुर थाना में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
रामगढ़ के पंचवटी अपार्टमेंट में बैंक मैनेजर के फ्लैट में चोरी, लाखों के जेवरात और सामान ले उड़े चोर
पांच स्पेशल टीमों ने की गहन जांच: मैसूर पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पांच इंस्पेक्टरों की पांच विशेष टीमें गठित की। CCTV फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान की गई। जांच के दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र (भागलपुर) निवासी पंकज सिंह उर्फ सतुआ का नाम सामने आया, जिसे कर्नाटक STF, पटना STF और भागलपुर STFकी संयुक्त टीम ने पहले गिरफ्तार किया। पंकज की पूछताछ में छोटू सिंह का नाम निकला, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई हुई।
सासाराम स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई,कालका मेल से 311 जिंदा कछुए बरामद
फिल्मी अंदाज में पुलिस की एक सप्ताह की रैकी: कर्नाटक पुलिस की स्पेशल टीम ने पिछले करीब एक सप्ताह से हायाघाट क्षेत्र में सिविल ड्रेस में गहन रैकी की। पुलिसकर्मी कभी आम नागरिक बनकर बैंक जाते, कभी खेतों में घूमते, कभी आम के बगीचों में रात गुजारते, तो कभी मछली बेचते या ताश खेलते नजर आए। इस दौरान किसी को शक तक नहीं हुआ कि ये लोग पुलिस जवान हैं। लोकेशन और गतिविधियों की पूरी पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई।
गया एयरपोर्ट पर GPS ट्रैकर से साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक, यात्री के पास नहीं मिले कोई वैद्य कागजात
ताश खेलते हुए दबोचा गया आरोपी: सारी तैयारियां पूरी होने के बाद करीब 12 पुरुष पुलिसकर्मियों और एक महिला पुलिसकर्मी की टीम ने छोटू सिंह को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह दोस्तों के साथ ताश खेल रहा था। यह गिरफ्तारी बेहद सतर्क और योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिसे पुलिस ने अपनी खास सफलता बताया है। दोनों आरोपियों से लूट के सोने-हीरे की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है और आगे बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
गजब! बेचते थे बच्चों के अंग, कराते थे देह व्यापार; रांची पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
छोटू सिंह का आपराधिक इतिहास: ऋषिकेश कुमार उर्फ छोटू सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। वह दिल्ली में ऑटो चलाकर गुजारा करता था और लोन पर उसने ऑटो लिया था, जिससे हुई कमाई को गांव भेजता था। पुलिस जांच में उसका इंटरस्टेट क्राइम नेटवर्क भी सामने आ रहा है।
पत्नी ने पति को बताया निर्दोष: गिरफ्तार छोटू सिंह की पत्नी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने पति को निर्दोष करार दिया है। उसने बताया कि दोनों ने करीब 8 वर्ष पहले दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी।उसके पहले पति की मौत हो चुकी है और पहले पति से उसकी तीन संतानें है, जो अपने दादा के साथ रहते है। उसने दावा किया कि छोटू सिंह ईमानदारी से ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।



