बिहार में घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

बिहार में घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

डेस्कः भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। भोजपुर के पीरो अंचल कार्यालय में निगरानी के कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान मधुबनी जिले के रहिका गांव निवासी राजा कुमार दास के रूप में हुई है।

बिहार में शराब पीकर मंत्री के मंच पर पहुंचा अधिकारी, DM ने रंगे हाथ पकड़ लिया
राजा कुमार दास लंबे समय से पीरो अंचल कार्यालय में कार्यरत था और भूमि संबंधी कार्यों के नाम पर अवैध वसूली में लिप्त था। मामला पीरो के हसनबाजार थाना क्षेत्र के वैसाडीह गांव से जुड़ा है।

1200 675 24565061 thumbnail 16x9 bhhh

बिहार में घूसखोर अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
शिकायतकर्ता महावीर उपाध्याय ने अपनी पुश्तैनी जमीन के दाखिल-खारिज और ऑनलाइन परिमार्जन के लिए आवेदन किया था। उनकी कुल 165.5 डिसमिल जमीन में से 128.5 डिसमिल का रसीद कट चुका था, लेकिन बचे जमीन के दस्तावेज पूरे करने के लिए राजस्व कर्मचारी राजा कुमार दास ने 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।इससे परेशान होकर महावीर ने निगरानी ब्यूरो से संपर्क किया।

See also  Irfan Pathan के मेकअप आर्टिस्ट की मौत, वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में नहाते समय गई जान

तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं
महावीर उपाध्याय ने 8 जुलाई को पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ब्यूरो ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पूर्व नियोजित रणनीति के तहत गुरुवार को पीरो अंचल कार्यालय में छापेमारी की और राजा कुमार दास को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

पटना में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में छात्र को मारी गोली, CCTV फुटेज के सहारे हो रही है आरोपियों की तलाश
निगरानी ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को पीरो अंचल कार्यालय में दबिश दी। जैसे ही राजा कुमार दास ने महावीर उपाध्याय से 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

See also  झारखंड में मंगलवार तक मानसून की होगी एंट्री, सोमवार को रांची सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now