- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

बिहार में ASI ने सल्फास खाकर दे दी जान, ड्यूटी के दौरान थाने में ही बिगड़ी थी तबीयत

बिहार में ASI ने सल्फास खाकर दे दी जान, ड्यूटी के दौरान थाने में ही बिगड़ी थी तबीयत

डेस्कः बिहार के गया जिले स्थित रामपुर थाना परिसर में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अमरेंद्र कुमार यादव ने सोमवार को सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत: रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह के अनुसार एएसआई अमरेंद्र कुमार यादव ड्यूटी पर मौजूद थे। अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने सल्फास खा लिया है। आनन-फानन में उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DM बदलें गए
मृतक एएसआई अमरेंद्र कुमार यादव पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत औलहा गांव के मूल निवासी थे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के दौरान डॉक्टरों को खुद सल्फास खाने की जानकारी दी थी।पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घरेलू कलह इस घटना की वजह हो सकती है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।फिलहाल शव को मगध मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पूर्णिया से परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। परिजन आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पटना में दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत
थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रामपुर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। पुलिस महकमे में इस घटना से मातहत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर चिंता गहरा गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now