बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DM बदलें गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 8, 2025

Bihar में 23 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए,सीवान DM रहे विवेक मैत्रेय को नहीं मिली पोस्टिंग

पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन होने के बाद बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सोमवार को राज्य के बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, 13 जिलों के डीएम भी बदले गए है। सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ये सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 एवं 2018 बैच के अधिकारी हैं। केवल एक पदाधिकारी श्रीकांत शास्‍त्री 2012 बैच के हैं। ये औरंगाबाद के डीएम थे, अब बेगूसराय में इसी पद पर भेजे गए हैं।

 

बिहार में जेडीयू सांसद और विधायक से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की दी गई धमकी
विवेक रंजन बने सिवान के डीएम
मधेपुरा के डीएम 2017 बैच के आइएएस अफसर तरनजोत सिंह अब पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी होंगे। शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय (2017) को सिवान का डीएम बनाया गया है। आरोपों का सामना कर रहीं अरवल की डीएम अभिलाषा शर्मा (2017) को औरंगाबाद में इसी पद पर भेजा गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्‍त सचिव आशुतोष द्विवेदी (2018) को कटिहार का जिलाधिकारी बनाया गया है। बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी की परियोजना निदेशक 2018 बैच की आइएएस प्रतिभा रानी (अतिरिक्त प्रभार – मिशन निदेशक, जल-जीवन-हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना) को स्थानांतरित करते हुए शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

See also  Bihar में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला

विनय चौबे को लेकर ACB का नया खुलासा, निलंबित IAS ने ससुर के नाम पर अशोक नगर में खरीदा मकान
वैभव श्रीवास्‍तव को बनाया गया सारण का जिलाधिकारी
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्‍तव (2018) को सारण का डीएम बनाया गया है। खान एवं भूतत्‍व विभाग के निदेशक विनोद दूहन (2018) अब अररिया के डीएम होंगे। मत्‍स्‍य, पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन विभाग के निदेशक अभिषेक रंजन को मधेपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। शेखपुरा डीएम के पद पर उद्योग विभाग के तकनीकी विकास निदेशक शेखर आनंद (2018) की पदस्‍थापना की गई है। ऊर्जा विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी अमृता बैंस (2018) को अरवल जबक‍ि प्राथम‍िक शिक्षा निदेशक साहिला (2018) को बक्‍सर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कृषि विभाग के निदेशक नितिन कुमार सिंह (2018) अब कैमूर के जिलाधिकारी का दायित्‍व ग्रहण करेंगे। पदाधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा 14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

See also  धनबाद में कुंभ नाथ सिंह के शादी की सालगिरह कार्यक्रम में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड ने कई राउंड चलाई गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now