डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नशेड़ी बेटे ने अपनी सगी के साथ हैवानियत की हदें पार दी है। बेटे पर मां से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।जानकारी के मुताबिक नशे की हालत में बेटे ने मां के साथ दुष्कर्म किया।इस घटना की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी उनका गुस्सा फूट पड़ा।गुस्साए लोगों ने लड़के को पकड़कर जमकर पीटा। दिल दहला देने वाला ये मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र का है।
बेटे ने किया सगी मां का रेप
मामले की सूचना मिलते ही आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन स्थानीय लोगों के चंगुल से आरोपी को छुड़ाने में उसके पसीने छूट गए। लोग इतना गुस्से में कि उसेछोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थे। भीड़ के सिर पर जैसे खून सवार था।पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों से छुड़ाकर गिरफ्तार किया।
स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा
पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के एक गांव का है। जहां दो दिन पहले एक नशेड़ी युवक ने अपनी ही सगी मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लोग आक्रोशित हो गए।उन्होंने युवक को पकड़कर जमकर पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने नशेड़ी बेटे को किया गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सकरा थाना पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो स्थानीय लोग उसे पीट रहे थे। पुलिस ने हालात को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ के चंगुल से आरोपी को बचाते हुए गाड़ी में लेकर निकल गई। इस घटना का वीडियो साशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह के बतया कि सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मां से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामेन आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।







