पटनाः बिहार सरकार ने 2025 के अंतिम दिन भारतीय पुलिस सेवा के प्रोन्नत अधिकारियों के पदों को उत्क्रमित करने का आदेश जारी किया। नये साल से पहले उन्हें प्रमोशन का गिफ्ट मिला लेकिन इन अधिकारियों की कुर्सी नहीं बदली है, बल्कि वे अपने पूर्व के पद पर ही बने रहेंगे। एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में पदोन्नत किया गया है, जबकि तीन डीआईजी को आईजी रैंक में पदोन्नति मिली है। कुल 26 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है।

बिहार के पूर्व DGP आलोक राज बने SSC के अध्यक्ष, नये साल में संभालेंगे पदभार
इसी प्रकार डीआइजी कोशी क्षेत्र सहरसा मनोज कुमार, डीआइजी साइबर अपराध व ईओयू संजय कुमार और डीआइजी विशेष कार्य बल विवेकानंद को आइजी में प्रोन्नति दी गई है। वे प्रोन्नति के बाद भी अपने पद पर बने रहेंगे।

पटना में किसान की गोली मारकर हत्या, लोगों ने जमकर काटा बवाल
इनके अलावा इन्हें दी गई DIG में प्रोन्नति
अवकाश कुमार – समादेष्टा, बिहार विशेष शस्त्र पुलिस-1, पटना
आनंद कुमार – एसएसपी, गया
कुमार आशीष – एसएसपी, सारण
रवि रंजन कुमार – समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार
दीपक रंजन – बिहार विशेष शस्त्र पुलिस, बोधगया
इनामुल हक – एसपी रेल, पटना
आमिर जावेद – एसपी, कमजोर वर्ग व महिला प्रकोष्ठ, सीआईडी
अशोक कुमार सिंह – एसपी, मानवाधिकार आयोग
संजय कुमार सिंह – एसपी, एसटीएफ
राजीव रंजन (1) – एसपी, अपराध अभिलेख ब्यूरो
राकेश कुमार सिन्हा – एसपी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो
नीरज कुमार सिंह – एसपी, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस)
सुशांत कुमार सरोज – एसपी, बगहा
राजीव रंजन (2) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक (क्यू)
रमन कुमार चौधरी – एसपी रेल, जमालपुर
मनोज कुमार तिवारी – एसपी, सिवान
शैलेश कुमार सिन्हा – एसपी, शिवहर
सत्यनारायण कुमार – समादेष्टा, अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस
रमा शंकर राय – समादेष्टा, विशेष शस्त्र पुलिस, मुजफ्फरपुर
सुशील कुमार – सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर
दिलनवाज अहमद – समादेष्टा, विशेष शस्त्र पुलिस-14, पटना










