पटना में किसान की गोली मारकर हत्या, लोगों ने जमकर काटा बवाल 

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 31, 2025

पटना में किसान की गोली मारकर हत्या, लोगों ने जमकर काटा बवाल 

पटनाः राजधानी पटना में दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाढ़ अनुमंडल के सहसोहरा थाना क्षेत्र के कैमा गांव के पास 40 वर्षीय कुशेसर यादव उर्फ गोरेलाल की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। हत्या से नाराज लोगों ने सड़क जाम और आगजनी कर जमकर बवाल काटा।

हजारीबाग सेंट्रल जेल से फरार हुए तीन कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मृतक के रिश्तेदारों की मानें तो 30 दिसंबर को गोरेलाल अपने जीजा के साथ बिक्री की जमीन गांव के टाल में देखने गया था। तभी पूर्व से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोरेलाल पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। जिससे गोरेलाल को दो गोली लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बिहार में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, 5 जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं, 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
सिर और कंधे में मारी गोली : आनन-फानन गोरेलाल को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने गोरेलाल की चिंताजनक हालात में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया। वहां आज इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। गोरेलाल को सिर और कंधे पर गोली मारी गई थी।

See also  Anjana om kashyap और TV Today Group ने Khan Sir, Abhinay Maths समेत 8 के खिलाफ केस किया दर्ज, हर्जाने में मांगा 2 करोड़ रुपया

बोकारो में दिल दहलाने वाली घटना, कमरे के अंदर मिला पति-पत्नी और बच्चे का शव
लोगों ने जमकर किया बवाल : मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शव को सड़क पर रखकर पटना-नालंदा मार्ग को आधे घंटे जामकर आगजनी की। जाम की सूचना मिलते ही सकसोहरा थानाध्यक्ष दलबल के घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर जाम हटाया और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मृतक के परिजन सड़क पर इंसाफ के लिए थानेदार का हाथ जोड़-पैर पकड़कर इंसाफ की विनती करते नजर आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now