चतरा में नदी के अंदर हो रहा है बालू का अवैध उत्खनन, पुल के कमजोर होने की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2026

चतरा : जिले के टंडवा प्रखंड स्थित सिसई बड़की नदी में अवैध बालू उत्खनन लगातार जारी है। पुल के नीचे और आसपास से धड़ल्ले से बालू निकाले जाने के कारण पुल के कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू तस्करों द्वारा भारी मशीनों और वाहनों के माध्यम से लगातार उत्खनन किया जा रहा है, जिससे पुल की नींव पर असर पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 17 at 8.12.14 AM
ग्रामीणों ने बताया कि पुल के नीचे से बालू हटने के कारण उसकी मजबूती पर खतरा मंडराने लगा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है और बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही बालू तस्करी को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।

See also  जमशेदपुर में डेली कलेक्शन एजेंट पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार, रुपए लूटकर अपराधी फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now