चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सुरक्षा बल के जवान हुए घायल

चाईबासा के सारंडा में IED ब्लास्ट,कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी

चाईबासाः सारंडा के जराइकेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट हुआ। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाये जाने को लेकर आईईडी लगाया गया था। आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के जवान दिगंबर देव घायल हो गये है और जवान के पैर में चोट लगी है।

रांची में दिनदहाड़े आभूषण कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, लूटपात के दौरान घटना को दिया अंजाम
जराईकेला थाना क्षेत्र के रेड़ा- समठा जंगल के पास आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 से 11 बजे की बताई जा रही है। घटना सीआरपीएफ जवान का नाम दिगंबर देव है। जानकारी के अनुसार CRPF जवान मामूली रूप से बीमार था उसे शुक्रवार जराइकेला की ओर लाया जा रहा था। इसी क्रम में रेड़ा समठा के बीच आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे बीमार जवान उसकी चपेट में आ गया। सूचना है की जवान को पैर में हल्की चोट लगी है। बाद में उसे ईलाज के.लिए बिसरा स्थित अस्पताल ले जाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now