बिहार में आईएएस, बीएएस का तबादला; 17 SDO समेत 20 अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी

transfer posting

Bihar SDO Transfer List: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर आईएएस और बीएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2022 बैच के अधिकारी एवं सोनपुर के एसडीओ आशीष कुमार को पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त बना दिया गया है।

वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 19 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 17 अनुमंडलों में नए एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) तैनात किए गए हैं। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबध में अलग-अलग अधिसूचना जारी की।

MP में सांप घोटालाः एक शख्स की सांप के काटने से 38 बार मौत, हर बार मिला 4 लाख का मुआवजा

बिप्रसे (BAS) के पदाधिकारियों में मूल कोटि, उप सचिव, अपर समाहर्त्ता और संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें सोमेश बहादुर माथुर को बेगूसराय का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, डॉ. प्रदीप कुमार को मोतिहारी का डीडीसी सह सीईओ, जिला परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इन अनुमंडलों में नए एसडीओ तैनात-

आशीष नारायण- राजगीर

कृष्ण कुमार- पीरो

अनिल कुमार- बेगूसराय सदर

निधि राज- मढ़ौरा

आशुतोष गुप्ता- सीवान सदर

वंदना सिन्हा- बेलसंड

आनंद कुमार- सीतामढ़ी सदर

अमित अनराद- नवादा

शशांक राज- बिरौल

अनिता सिन्हा- महाराजगंज

दीपक कुमार- जयनगर

प्रवीण कुंदन- टेकारी

अमित कुमार-भभुआ सदर

अमित राजन- दाउदनगर

स्निग्धा नेहा- सोनपुर

रवि प्रकाश- अररिया सदर

नितेश कुमार- छपरा सदर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर महिला से से’क्स करते दिखे भाजपा नेता; CCTV में कैद हुआ अश्लील कांड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now