वैष्णों देवी यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से भारी तबाही, अब तक 33 की मौत, मंगलवार को 9 लोगों की गई थी जान

डेस्कः जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए हैं। बुधवार को हुई इस घटना ने त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित तीर्थस्थल के रास्ते को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में अभी और लोग फंसे हो सकते हैं और बचाव कार्य जारी है।रियासी एसएसपी परामवीर सिंह ने पुष्टि की कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। अधक्वारी के पास हुआ यह हादसा यात्रा मार्ग को प्रभावित कर गया। सेना और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं ।

जमशेदपुर का आतंकी हैदर इंटरपोल के रडार पर, जारी किया गया रेड कॉनर नोटिस
इससे पहले, मंगलवार को भी इसी मार्ग पर एक और भूस्खलन हुआ था, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई और 21 अन्य घायल हो गए थे। पहाड़ों के ढहने से यात्रा मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

vaishno devi landslide death list

SIR के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला राज्य बना झारखंड, विधानसभा में बीजेपी ने किया हंगामा
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट है उनमें अनंतनाग, किश्तवार, डोडा, कठुआ,रामबन, उधमपुर, रियासी, राजौरी, जम्मू, सांबा शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए कटरा से माता वैष्णो देवी की ओर बढ़ रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now