पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध, पत्नी ने विरोध किया तो मार दी गोली, चार महीने पहले हुई थी शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2025

पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध, पत्नी ने विरोध किया तो मार दी गोली, चार महीने पहले हुई थी शादी

पलामूः पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति और उसका पूरा परिवार फरार हो गया है। फरवरी 2025 में ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है।

पाक के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति का बिहार कनेक्शन, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुलासा; अजगैवीनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा
पलामू के मेदिनीनगर की रहने वाली सिमरन की शादी फरवरी महीने में पाटन के नौडीहा के रहने वाले वितीन सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही विनीत सिंह के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर सिमरन परेशान चल रही थी। इस बीच सोमवार को भी विनीत सिंह के दूसरे संबंध को लेकर सिमरन के साथ विवाद हुआ था। जहां रात में सिमरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप सिमरन के पति विनीत सिंह पर लगी है। सिमरन के सीने में दो गोली लगी थी और उसके मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद विनीत सिंह और उसका पूरा परिवार फरार हो गया।

See also  दिल्ली-रांची फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंडेड, एयर इंडिया एक्सप्रेस के 156 यात्री प्रभावित

थाने के अंदर महिला ASI ने DSP के साथ किया अभद्र व्यवहार, SSP ने की कार्रवाई
इस हत्याकांड को लेकर पाटन थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि विनीत सिंह का किसी दूसरी लड़की के प्रेम संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी कर रही थी। घटना के समय दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में विनीत सिंह ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now