3 राज्यों में 21 जगहों पर ED की छापेमारी, सबरीमाला में सोना चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2026

3 राज्यों में 21 जगहों पर ED की छापेमारी, सबरीमाला में सोना चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

डेस्कः मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने तीन राज्यों के 21 ठिकानों पर छापेमारी की है। केरल के सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी के मामले में ये कार्रवाई की गई है। सबरीमाला सोना चोरी का मामला केरल में एक बड़े राजनीतिक और धार्मिक विवाद में बदल गया है, जिसमें पवित्र सबरीमाला अयप्पा मंदिर में द्वारपालक की मूर्तियों पर सोने की परत चढ़ाने में कथित गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है।अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हुई है और ईडी की टीम केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में करीब 21 जगहों पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के नियमों के तहत छापेमारी कर रही है।

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, बेटी रान्या राव स्मगलिंग केस में हो चुकी है गिरफ्तार
ईडी ने हाल ही में केरल पुलिस की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए पीएमएलए के तहत एक मामला दर्ज किया था। राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मामले की जांच केरल उच्च न्यायालय की देखरेख में SIT की ओर से पहले से ही की जा रही है।इससे पहले इसे लेकर केरल विधानसभा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB), राज्य सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जब यह मामला केरल हाई कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच का आदेश दिया। SIT ने कोर्ट में रिपोर्ट दी।उसमें मंदिर से सोने की चोरी का खुलासा किया गया।सबरीमाला में सोना चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने मंदिर के मुख्य पुजारी (तंत्री) कंदारारू राजीवारू को हाल में गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 11वीं गिरफ्तारी हो चुकी है।

See also  हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागी 135 मिसाइलें, जवाब में लेबनान भी दहला; 120 ठिकाने तबाह

BJP में ‘नबीन युग’ की शुरुआत, अध्यक्ष के रूप में आज होगी ताजपोशी, किस उम्र में कौन बना बीजेपी अध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट

ईडी ने 21 लोकेशन पर शुरू की छापेमारी

मुख्य पुजारी (तंत्री) कंदारारू राजीवारू की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी ने छापेमारी शुरू की है। ED के सूत्रों के अनुसारकेरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में करीब 21 जगहों पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के नियमों के तहत छापेमारी की जा रही है। माना जा रहा है कि बेंगलुरु में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के पूर्व प्रेसिडेंट ए पद्मकुमार से जुड़े ठिकानों पर भी फेडरल जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है। ईडी ने हाल ही में केरल पुलिस की FIR पर संज्ञान लेते हुए PMLA केस दर्ज किया था। राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मामले की जांच केरल हाई कोर्ट की निगरानी में पहले से ही एक राज्य स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम कर रही है।

See also  रांची में आज छाये रहेंगे बादल, झारखंड के छह जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी

सोने की चादरों की मात्रा मापेगी और सैंपल लेगी ईडी की टीम

सबरीमाला सोना तस्करी मामले में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) मंदिर के सन्निधानम पहुंच गई है। हाई कोर्ट की इजाजत से टीम सोने की चादरों की मात्रा मापेगी और सैंपल लेगी। यह जांच कई गड़बड़ियों से जुड़ी है, जिसमें ऑफिशियल गलत काम, एडमिनिस्ट्रेटिव चूक और भगवान अयप्पा मंदिर की अलग-अलग कलाकृतियों से सोने की हेराफेरी की क्रिमिनल साजिश शामिल है। एसआईटी की जांच मंदिर के ‘द्वारपालक’ (रक्षक देवता) की मूर्तियों की सोने से मढ़ी तांबे की प्लेटों और ‘श्रीकोविल’ (पवित्र स्थान) के दरवाज़ों के फ्रेम से सोने के नुकसान से जुड़ी है।

जानें क्या है मंदिर में सोना चोरी का विवाद

यह विवाद 30.3 किलोग्राम सोने और 1,900 किलोग्राम तांबे से जुड़ा है, जिसे 1998 में उद्योगपति विजय माल्या ने मंदिर के गर्भगृह और लकड़ी की नक्काशी के लिए दान किया था।केरल हाई कोर्ट के रिव्यू के दौरान, यह पता चला कि सोने की परत चढ़ी परत का वजन काफी कम हो गया था, जिससे त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) में चोरी और भ्रष्टाचार का शक पैदा हुआ। उसके बाद इस मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच शुरू हुई।

See also  नेतरहाट स्कूल में अब लड़कियां भी करेगी पढ़ाई, मैट्रिक-इंटर के टॉपर को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now