पत्नी को कोल्ड ड्रिंक ऑफर कर पति की शर्मनाक चाल, 3 दोस्तों संग किया गैंगरेप; वीडियो भी बनाया

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया है, जबकि एक अन्य महिला ने उसका वीडियो बनाया है।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं। यह पूरा हैरान करने वाला मामला उधमसिंहनगर जिले में सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके नशेड़ी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया है।

प्रशांत किशोर आमरण अनशन के दौरान गिरफ्तार, चार बजे सुबह उठाकर ले गई पुलिस

महिला का कहना है कि घर में पार्टी के आयोजन के दौरान उसके पति ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक ऑफर कर दी थी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसके पति ने शर्मनाक चाल चली। आरोप लगाया कि उसके पति और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ बारी-बारी कर गैंगरेप किया।

वह सभी आरोपियों से रहम की भीख मांगती रही लेकिन किसी ने भी उसकी एक न सुनी। महिला का आरोप है कि पति के दोस्तों के साथ आई एक महिला ने उसका वीडियो भी बना डाला। वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है।

पीड़ित का कहना है कि यह शर्मनाक मामाल उसके घर में 2022 का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का पति और सभी आरोपी फरार हैं।

रामगढ़ में कोयला कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, राहुल दुबे ने ली हमले की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now