डेस्कः प्रेमी-प्रेमिकाओं रंगे हाथ मस्ती करते पकड़े जाने के कई मामले आये है। शादीशुदा पति का पीछा करते हुए पत्नी कैसे होटल में पहुंचकर बवाल करती है इसका ताजा मामला यूपी के मेरठ से आई है। मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र इलाके की एक पत्नी को अपने पति की हरकतों पर लगातार शक हो रहा था। गुरूवार को पत्नी अपने पति का पीछा करते हुए आई और उसे अपनी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस देश में सेक्स थीम वाले ‘लव होटल्स’ का हैं जबदस्त क्रेज, घंटों के हिसाब से होती है बुकिंग, साल में 50 करोड़ बार होते हैं यूज
पति का पीछा करते हुए पत्नी अपने जीजा के साथ जब मौके पर पहुंची तो उसने अपने पति को प्रेमिका के साथ देखा और उसका गुस्सा बेकाबू हो गया। पत्नी ने पति के प्रेमिका के बाल को पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी। पति इस दौरान अपनी प्रेमिका को बचाने की पूरी कोशिश करता रहा। इस दौरान प्रेमिका भी लगातार प्रेमी की पत्नी को धमकी देती रही। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में ले लिया। इस मामले के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने वंशिका से की सगाई, बचपन की दोस्त हैं मंगेतर
मिली जानकारी के अनुसार, नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी शहजाद की शादी शायमा के साथ 16 साल पहले हुई थी। दोनों को दो बच्चे भी हैं। इस बीच शहजाद का प्रेम प्रसंग एक हिंदू लड़की से हो गया। इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो घर में विवाद भी हुआ। इसके बाद भी शहजाद प्रेमिका से मिलने उसके रामबाग कॉलोनी में स्थित किराए के मकान में अक्सर चला जाता था। गुरुवार को शहजाद घर से निकला तो पत्नी शायमा ने जीजा के साथ उसका पीछा कर लिया।
गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करते पकड़ा गया पति
पत्नी ने सरेआम कर दी धुनाई
यूपी के मेरठ का वीडियो हो रहा है वायरल#meeruth #uttarpradesh #viralvideo pic.twitter.com/OntQHbmwlE
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 5, 2025
एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर, संगठन के सेंट्रल कमेटी का था सदस्य
पति को प्रेमिका के साथ देखते ही पत्नी का खून खौल गया। पत्नी ने अपना आपा इतना खो दिया और पति की प्रेमिका पर बुरी तरह टूट गई। शादीशुदा और दो बच्चों के पिता के साथ अय्याशी का आरोप लगाते हुए उसके बाल नोचकर पिटाई शुरू कर दी। पति ने किसी तरह प्रेमिका को पत्नी के शिकंजे से छुड़ाया। इस दौरान पिट रही प्रेमिका भी मारने की धमकियां देती रही। आपस में मामला सुलझा लेने की पति मिन्नतें भी करता रहा लेकिन हक छीनने वाली प्रेमिका पर पत्नी बुरी तरह फायर रही। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर नौचंदी थाने की पुलिस भी पहुंची गई। पुलिस ने फिलहाल शहजाद को हिरासत में ले लिया है। पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।




