पटना में बच्चों की हत्या के बाद भारी बवाल; तेजस्वी का आरोप- मंगल पांडेय की गाड़ी पर हमला

tejashwi_yadav_on_mangal_pandey

दो बच्चों की हत्या के बाद पटना में भारी बवाल हुआ है। पटना के अटल पथ पर गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर भी पथराव किया गया है। कहा जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने सोमवार की रात एक मंत्री की कार पर भी हमला बोला था। अब इस पूरे मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर दावा किया है कि गुस्साए लोगों ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की गाड़ी पर धावा बोला था।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘विगत चंद दिनों में राजधानी पटना में घर में घुसकर 5-6 बच्चों की दर्दनाक और खौफनाक हत्याएं हुई है। ध्वस्त विधि व्यवस्था एवं शासन-प्रशासन से सुनवाई-कार्रवाई नहीं होने के कारण कल ही पटेल नगर में दो बच्चों की हत्या से आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी पर हमला किया। जनाब पांडे जी, इतने असंवदेनशील, अंहकारी और संभ्रांत मंत्री है कि पीड़ितों से बात करना भी अपना अनादर समझते है।

15 दिन पति, 15 दिन प्रेमी; बीवी के अजीब ऑफर से पंचायत हैरान, 10 बार भाग चुकी है महिला

मोदी जी के अपराधियों वाले मंगलराज में अब सत्ताधारी भाजपाई गुंडों द्वारा घर में घुसकर मारने का एक नया ट्रेंड बन गया है। अचेत और बेसुध मुख्यमंत्री के कारण जब अपराधी प्रवृति के “नायब मुख-मंत्री” बिहार पुलिस को हांकेंगे तो कानून व्यवस्था की इससे भी अधिक दुर्गति होनी तय है।’

आपको बता दें कि पटना के पाटलिपुत्र इलाके के रहने वाले भाई-बहनों की हत्या का आरोप लगा स्थानीय लोग सोमवार की देर शाम काफी आक्रोशित हो गए थे। गुस्साए लोगों ने अटल पथ पर खूब बवाल काटा था। लोगों को समझाने के लिए जब वहां पुलिस पहुंची तब लोगों ने पुलिस पर भी धावा बोल दिया।

गुस्साई भीड़ ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर जमकर पथराव किया। काफी देर तक अटल पथ रणभूमि बना रहा। पुलिस ने इसके बाद लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान अटल पथ पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही और कई गाड़ियां फंसी रहीं।

इंदिरा गांधी ने की थी रामभद्राचार्य को आंखों का इलाज कराने की पेशकश, क्यों किया इनकार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now