शोपियां-पुलवामा-कुलगाम में लश्कर आतंकियों के घर ध्वस्त, पहलगाम हमले के गुनहगार से परिवार ने किया किनारा, बताया मुजाहिद्दीन

शोपियां-पुलवामा-कुलगा में लश्कर आतंकियों के घर ध्वस्त, पहलगाम हमले के गुनहगार से परिवार ने किया किनारा, बताया मुजाहिद्दीन

डेस्कः पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा बलों का एक्शन जारी है। पहले पहलगाम हमले में शामिल दो स्थानीय आतंकवादियों के घरों को गिराया और अब घाटी में सक्रिय आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त किया जा रहा है। शोपियां, पुलवामा, कुलगाम में आतंकियों के घरों को गिराया गया है। जून 2023 से लश्कर के सक्रिय कैडर एहसान अहमद शेख के दो मंजिला घर को सुरक्षाबलों ने आईईडी लगाकर उड़ा दिया। वह पुलवामा के मुर्रान का रहने वाला है।

680c3ccdbe401 pahalgam terror attack action 265416446 16x9 1

20 मृतकों की पैंट खुली थी, आतंकियों ने ‘खतना’ देखकर मारी गोली; पहलगाम हमले की जांच टीम का दावा
ऐसी ही एक अन्य कार्रवाई में 2 साल पहले लश्कर में शामिल हुए शाहिद अहमद के घर को शोपियां के चोटीपोरा इलाके में विस्फोट कर उड़ा दिया गया है। पहलगाम हमले के बाद अब तक कुल पांच आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा, कल रात कुलगाम के क्विमोह में ज़ाकिर गनी के तीसरे घर को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया, वह 2023 में लश्कर में शामिल हो गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सक्रिय लश्कर कैडर के आतंकियों के कुल 5 घरों को उड़ा दिया गया है।

jammu kashmir

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पटना में छापेमारी, स्केच से मिलते हुए शक्ल वाले तीन युवक हिरासत में लिये गए

इस कार्रवाई के बाद एक आतंकी की बहन ने कहा कि मेरा भाई मुजाहिद्दीन है। पहलगाम हमले में कथित रूप से शामिल उस आतंकी की बहन ने कहा कि सेना के जवानों ने हम सभी को घर से बाहर निकालकर पड़ोसियों के घर छोड़ दिया। उसने बताया कि जवानों ने कहा कि घर से भेड़-बकरियों को लेकर वहां से चले जाएं। आतंकी की बहन ने बताया कि उसने देखा कि तभी सेना का एक जवान घर में घुसा और उसने हाथ में कुछ ले रखा था।

कश्मीर में निशिकांत दुबे की शादी की सालगिरह को लेकर सोशल मीडिया पर मचा है बवाल…इस तरह पहलगाम से जोड़ रहे हैं लोग
महिला ने आगे कहा कि उन्होंने स्टोर में ले जाकर कुछ रखा, उसे नहीं पता कि उनके पास क्या था, लेकिन उन्होंने विस्फोट के लिए ही कुछ सामान लिया था। युवती ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से वो सेना के उस जवान का चेहरा नहीं देख पाई, लेकिन उन्होंने फौजी वर्दी पहन रखी थी। बस कुछ देर बाद विस्फोट हुआ और सब बर्बाद हो गया। उसने बताया कि घर में दो बहनें और वालिद हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now