सीवान में BJP के पूर्व MLC के रिश्तेदारों पर अंधाधुंध फायरिंग, भांजे की मौत, बहनोई की हालत गंभीर,आरोपी का एनकाउंटर

सीवान में BJP के पूर्व MLC के रिश्तेदारों पर अंधाधुंध फायरिंग, भांजे की मौत, बहनोई की हालत गंभीर

डेस्कः बिहार का सीवान एक बार फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया है। बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि पूर्व विधानपार्षद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। गोलीबारी की इस घटना में मनोज सिंह के भांजे की मौत हो गई है, वही बहनोई चंदन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये है।मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या करनेवाले अपराधी को पुलिस के साथ गुरुवार की अहले सुबह करीब 3 बजे मुठभेड़ में गोली लगी है। जख्मी अपराधी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा का छोटू कुमार यादव बताया गया है।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 7.58.42 AM
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सीवान शहर के ढाला इलाके की है।घटना की वजह रोड रेज बताया जा रहा है। बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ सड़क किनारे कार खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चंदन सिंह की कार से सट गई।चंदन सिंह की कार में इसकी वजह से स्क्रैच आया।इस बात को लेकर चंदन सिंह ने कार चला रहे व्यक्ति को फटकार लगाई।


दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई, कि कार सवार लोगों ने चंदन सिंह और उनके बेटे पर फायर झोंक दिया। बदमाशों की गोली लगने से चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़े।बदमाश मौके से भाग निकले। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया।चंदन सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी पूरन कुमार झा का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी ने गिरफ्तारी के समय पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे आरोपी घायल हो गया है। सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

See also  Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने तोड़ डाले सारे रिकार्ड, तीन दिन में 300 करोड़ के पार,500 की ओर बढ़ी वर्ल्डवाइड कमाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now