डेस्कः झारखंड के हजारीबाग जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बरही थाना क्षेत्र इलाके में हुए इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।मृतकों में आसनसोल कुल्टी निवासी श्रीनाथ यादव की 55 वर्षीय पत्नी पूनम देवी, 40 वर्षीय पुत्र जय भगवान यादव तथा 10 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी शामिल हैं।
हेमंत सोरेन ने दिल्ली दौरे के दौरान BJP से गठबंधन पर दे दी सहमति! JMM ने दिया अपने अंदाज में जवाब
बरही थाना क्षेत्र इलाके के पंचमाधव में गंगटाही पुल के पास भीषण सड़क हादसे में आसनसोल के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। इस हादसे में घायल 6 लोगों में से 4 की हालत गंभीर है जिसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।सभी बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।ये भीषण सड़क हादसा तब हुआ जब उनकी कार एक डिवाइटर से टकरा गई।



