चतरा के महनैया पुल के पास भीषण हादसा, स्कार्पियो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2026

चतरा के महनैया पुल के पास भीषण हादसा, स्कार्पियो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर रूप से घायल

चतरा : सिमरिया-हजारीबाग मुख्य मार्ग NH-522 पर महनैया पुल के समीप रविवार को करीब साढ़े दस बजे पूर्वाह्न भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में एक स्कार्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो सिमरिया कुट्टी गांव की है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ से टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल चालक को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। दुर्घटना की सूचना संबंधित पुलिस को भी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, सड़क पर किसी अवरोध अथवा वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। एनएच-522 पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर वाहनों की गति पर नियंत्रण और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

See also  चतरा के संघरी घाटी में कंटेनर पलटा, छह वाहन टकराए, एक की मौत,चतरा–डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now