पनामा नहर के लिए युद्घ करेगा अमेरिका? शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को धमकाया! पीएम मोदी ने दोस्त को दी बधाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2025

USA 60th Presidential Inauguration

डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा राष्ट्रपति पद के दौरान दी गई यह धमकी कि “पनामा नहर को तुरंत, बिना किसी प्रश्न के, और पूरी तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका को लौटाया जाए,” वह भी सैन्य बल के उपयोग का संकेत देते हुए, मानव निर्मित इस अभूतपूर्व इंजीनियरिंग उपलब्धि को लेकर वैश्विक बहस के एक नए दौर को जन्म दे सकती है।

डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही चार साल बाद दूसरी बार सत्ता में उनकी उल्लेखनीय वापसी हो गई।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप (78) ने एक ताकतवर व्यक्ति और एक शक्तिशाली राष्ट्रपति की दृष्टि के साथ व्हाइट हाउस में वापसी की है। साथ ही उन्होंने आव्रजन, शुल्क और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में अमेरिकी नीतियों को आक्रामक रूप से बदलने का वादा किया है।

ट्रंप ने पांच नवम्बर के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर शानदार जीत दर्ज की थी। ट्रंप पर चुनाव प्रचार के दौरान दो बार हमला किया गया और उन्हें दो बार महाभियोग का सामना करना पड़ा।

See also  Agniveer: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां को पसंद नहीं है योजना, सरकार से कहा मान ले राहुल गांधी की बात और बंद करे इसे

चार साल पहले, ट्रंप ने पद पर बने रहने के लिए 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने का असफल प्रयास किया था।

इस चुनाव में उनकी जीत को अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण वापसी माना गया।

ट्रंप से पहले जे डी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

अमेरिका की राजधानी में बहुत ज़्यादा ठंड होने की वजह से शपथग्रहण समारोह कैपिटल रोटुंडा (संसद भवन के केंद्रीय कक्ष) में आयोजित किया गया। पहले इसे खुले स्थान पर आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।

इस समारोह में ट्रंप की पत्नी मेलानिया, उनकी बेटी इवांका और इवांका के पति जेरेड कुशनर और अरबपति एलन मस्क, जेफ बेजोस और टिम कुक शामिल हुए।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now