डेस्कः बिहार के कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में महुअरिया ओवर ब्रिज के पास सोमवार देर रात एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बस में सवार खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित कुढ़नी रेप और मर्डर केस में रोहित दोषी करार, हैवान के चहरे में नहीं दिखा कोई पश्चाताप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस में कुल 38 यात्री सवार थे। ये सभी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से बनारस के काशी होते हुए बिहार के गया जी में पितृपक्ष के दौरान पिंडदान के लिए जा रहे थे। बस में 14 महिलाएं और 24 पुरुष शामिल थे। यह यात्रा धार्मिक उद्देश्य से की जा रही थी।हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान महेश वर्मा (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेशबार गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क के किनारे हटाने का काम शुरू किया, ताकि यातायात व्यवस्था बहाल हो सके। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
PLFI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का निकला RJD विधायक से लिंक, BJP ने की जांच कराने की मांग
घटनास्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि महुअरिया ओवर ब्रिज के पास बस और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और गया में पितृपक्ष के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।बस चालक धर्मेंद्र साह ने बताया कि महुअरिया ओवर ब्रिज के पास सोमवार देर रात बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।



