शादी से मना करने की खौफनाक सजा; घर में घुसकर 10वीं की छात्रा का रेता गला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2025

love_triangle_murder_in_ranchi_jharkhand

डेस्कः फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में 15 साल की नाबालिग लड़की की उसके घर में घुसकर एक शख्स ने गला रेतकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काफी समय से 10वीं की छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी फरार है। उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में 15 साल की नाबालिग लड़की की उसके घर में घुसकर एक शख्स ने गला रेतकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काफी समय से 10वीं की छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी फरार है। उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

See also  असम की ID से साहिबगंज में बनाया जा रहा था आधार कार्ड, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

कौन है सैफ अली खान पर हमला करने वाला विजय दास? मुंबई पुलिस ने दबोचा, जानें सारे अपडेट्स

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने भाई और मां के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। वह पास स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता राजस्थान के जयपुर में रहते हैं। बच्चों के पालन-पोषण के लिए उसकी मां किसी कंपनी में काम करती है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रह रहा एक युवक उसके घर में घुस आया और धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया।

आरोपी ने उसके गले को रेत दिया। साथ ही उसके हाथ की नस भी काट दी। अधिक खून निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब उसकी मां घर लौटी तो बेटी को लहूलुहान देखा। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदलें गए

बंद मकान में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था प्रेमी, मोहल्ले वालों ने बाहर से लगा दिया ताला, फिर…

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अप्रैल-2024 में शादी की नीयत से किशोरी को भगाकर ले गया था। उसकी मां की शिकायत पर डबुआ थाना में मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद उसे नूंह के बिछौर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी शादी की नीयत से किशोरी भगाने के आरोप में छह महीने तक जेल में रहा। सितंबर-2024 से वह जमानत पर जेल से बाहर था। डबुआ थाना, क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की पांच टीम आरोपी की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

Maiyan Samman Yojana: 40 हजार को नहीं मिला मंईयां सम्मान योजना का पैसा, कहां हो गई गलती?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now