बिहार में होमगार्ड अभ्यर्थी से एंबुलेंस में गैंगरेप, फिजिकल टेस्ट के दौरान हुई थी बेहोश

झारखंड के गुमला में शादी समारोह से लौटते समय युवती से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले गए आरोपी

डेस्कः बिहार के बोधगया में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। होमगार्ड की 26 साल की अभ्यर्थी से एंबुलेंस में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना बोधगया स्थित बीएमपी-3 में होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया के दौरान हुई है।

रांची में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, आरोपियों लोहरदगा के कुडू तक किया पीछा
जानकारी के अनुसार, फिजिकल टेस्ट के समय युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसे तत्काल मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि महिला का आरोप है कि रास्ते में ही एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

HIV संक्रमित लड़की से दो साल तक रेप, जबरन गर्भपात; डॉक्टर सहित 6 के खिलाफ केस
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह बेहोशी की हालत में थी, जब एंबुलेंस में मौजूद तीन से चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में उसका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले अब पत्रकारों को दिया तोहफा, पेंशन योजना की राशि में की गई बढ़ोतरी
बोधगया थाने में पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी आनंद कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बोधगया के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गन्ने के खेत में मिले दुल्हन के कपड़े, ड्रोन उड़ाकर देखा तो… खुला सुहागरात का ये गहरा राज, सदमे में दूल्हा
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक एंबुलेंस चालक और एक टेक्नीशियन शामिल हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि इस अपराध में शामिल अन्य लोगों की पहचान हो सके। पीड़िता के अनुसार, इस घटना में तीन से चार लोग शामिल थे।

बक्सर में पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 3 दोस्त हिरासत में
एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, और अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एंबुलेंस में उस समय और कौन-कौन मौजूद था। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now